सेक्स में ध्यान देने वाली 10 जरूरी बातें

सेक्स पहली बात हो या दूसरी बार, लेकिन इसको सही तरीके से करना बहुत जरूरी होता है।

सेक्स करने का सही तरीका ही दोनों पार्टनर्स को और ज्यादा करीब लाता है।

लेकिन सबसे बुरी बात यह होती है कि इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है।

बहुत लोगों के मन में बारे में बहुत सवाल होते हैं कि कैसे सेक्स की शुरुआत अच्छी तरह से की जाये।

इसलिए यहाँ कुछ बातों के बारे में एक-एक करके बताया जा रहा है, जिसके द्वारा सेक्स संबंध की शुरुआत अच्छी तरह से कर सकते हैं।

  1. पार्टनर सेक्स के लिए तैयार है या नहीं?
  2. पहले से तैयार रहें
  3. आराम देने वाली जगह चुनें​
  4. कभी भी जबरदस्ती न करें​
  5. प्यार भरा टच या किश भी करें​
  6. फोरप्ले की जरूरत​
  7. सही समय का इंतजार​
  8. योनि सेक्स से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें​
  9. प्यार संबंध स्थापित करें​
  10. सेक्स के बाद ध्यान देने योग्य बातें​

आपकी पार्टनर सेक्स करने के लिए तैयार है या नहीं​

सेक्स करने का पहला नियम होता है कि अपनी पार्टनर के मन की बात को जानना। हर समय हर कोई सेक्स के लिए तैयार नहीं हो सकता है।

इसलिए पार्टनर से पहले पूछ लेना अच्छा होता है। या प्यार भरे टच से भी इस बात का पता लगाया जा सकता है कि वह दिमागी और शारीरिक रूप से सेक्स के लिए तैयार है या नहीं।

पहले से तैयार रहें

सेक्स करना एक ऐसा अनुभव होता है जो न सिर्फ आपको आनंद देता है बल्कि हेल्थी भी रखता है। जैसे एक्स्ट्रा कैलोरी जलाता है और डिप्रेशन से बचाता है।

लेकिन कुछ सावधानियाँ रखना जरूरी होता है नहीं तो इस आनंद का मजा किरकिरा हो सकता है, जैसे अनचाही प्रेगनेंसी, कोई इन्फेक्शन आदि।

इसलिए सेक्स करने से पहले कंडोम या गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल जरूरी करें।

आराम देने वाली जगह चुनें​

सेक्स करने के लिए ऐसी जगह चुनें जो आपके मन और शरीर दोनों को आराम पहुँचा सके।

जो जगह सिर्फ आपकी हो उसी जगह पर सेक्स करना ज्यादा मजेदार और आरामदायक होता है और आपको कोई डर नहीं रहता।

कभी भी जबरदस्ती न करें​

यौन संबंध बनाते समय सबसे पहला नियम होता है प्यार।

इस नियम को कभी न भूलें क्योंकि जबरदस्ती प्यार नहीं अत्याचार होता है।

आप दोनों को एक-दूसरे की इच्छा के अनुसार ही सेक्स करना चाहिए।

यह तभी हो सकता है जब आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात कहेंगे।

प्यार भरा टच या किश भी करें​

शारीरिक संबंध स्थापित करने से पहले प्यार भरा टच करना जरूरी होता है।

ज्यादातर औरतों को प्रेम संबंध स्थापित करने से दिमागी तौर पर तैयार करने के लिए, किश करना और प्यार भरा टच करना अच्छा होता है।

इसके द्वारा वह धीरे-धीरे इस संबंध के लिए दिमागी तौर पर तैयार होने लगती हैं।

फोरप्ले की जरूरत​

ज्यादातर पुरुष फोरप्ले को कोई महत्त्व नहीं देते हैं। मगर औरतों को सेक्स के लिए उत्तेजित करने में फोरप्ले एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सेक्स करने के पहले किश, आलिंगन, सेक्सुअल पार्ट्स में लविंग टच आदि जरूरी होता है। तभी औरतों का शरीर संतुष्ट होता है।

सही समय का इंतजार​

प्रेम सम्बन्ध शुरू करते समय योनि सेक्स करना सबसे बुरा व्यवहार होता है।

क्योंकि इससे दोनों के बीच प्यार का बंधन न सिर्फ कम होता है, बल्कि सिर्फ एक काम को करने की अनुभूति होती है।

जब आपकी पार्टनर पूरी तरह से अपनी चरम सीमा पर पहुँच जाए तभी योनि सेक्स को करें।

योनि सेक्स से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें​

सेक्स का आनंद उठाने के लिए पहले कुछ बातों को जान लेना जरूरी होता है।

लड़कियों की योनि मार्ग के बारे में अच्छी तरह से जान लें।

हो सकता है पहली बार में व्यक्ति को पता न हो कि योनि मार्ग किधर होता है।

इसलिए बिना जाने वह लिंग का प्रवेश करने की कोशिश करते हैं, जिससे लड़की को दर्द का अनुभव हो सकता है।

इसलिए बिना शर्म किये अपनी पार्टनर की मदद लें।

प्यार संबंध स्थापित करें​

योनि सेक्स के बाद लड़के को अपने सुख के साथ पार्टनर के सुख का भी ध्यान रखना चाहिए।

दोनों को अपने मन की बात एक दूसरे को बतानी चाहिए, जिससे दोनों सेक्स का पूरा आनंद उठा सकें और एक दूसरे को संतुष्ट कर सकें।

सेक्स का आनंद उठाने के लिए एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।

सेक्स के बाद ध्यान देने योग्य बातें​

सेक्स संबंध करने के तुरंत बाद ही अलग नहीं होना चाहिए, जैसे कि काम हो गया चलो अब चलते हैं। बल्कि एक-दूसरे को प्यार करना चाहिए, किश करना चाहिए, हग करना चाहिए। इससे दोनों के बीच का सम्बन्ध और भी गहरा हो जाता है।

सेक्स करने के बाद अपनी ख़ुशी को जाहिर करें। आपको इस संबंध से कितनी संतुष्टि मिली है इस बात को व्यक्त करें।

Scroll to Top