कंडोम इस्तेमाल करने का सही तरीका

पुरुष कंडोम का सही तरीके से इस्तेमाल करना कोई मुश्किल काम तो नहीं है।

हालाँकि, इसको गलत तरीके से उपयोग करना भी काफी आसान है।

नीचे हम आपको पुरुष कंडोम इस्तेमाल करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी देंगे:

  1. Expiration Date चेक करें​
  2. एयर बबल चेक करें
  3. सावधानी से खोलें​
  4. जांचें कि कंडोम का सिरा सही तरफ है या नहीं​
  5. थोड़ी जगह छोड़कर कंडोम पहनें​
  6. कंडोम को लिंग के सिरे पर रखें​
  7. पीछे की तरफ रोल करें​
  8. योनि से निकालते समय कंडोम के आधार को अच्छे से पकड़ें​
  9. कंडोम फेंक दें​

1. Expiration Date चेक करें​

Expiration Date चेक करें​

कंडोम का सही तरीके से उपयोग करने का पहला कदम यह निश्चित करना होता है कि यह प्रयोग करने लायक है भी या नहीं।

इसलिए कंडोम खोलने से पहले इसकी पैकेट पर expiration date चेक करना जरूरी होता है।

जब एक कंडोम पुराना होता है या अनुचित तरीके से रखा जाता है तो इसका लेटेक्स टूट जाता है, जिससे सेक्स के दौरान इसके फटने का ख़तरा बड़ जाता है।

2. एयर बबल चेक करें​

एयर बबल चेक करें​

कंडोम पैकेट की ताजगी की जांच करने का एक और तरीका होता है, इसमें हवा के बुलबुले को महसूस करना।

इसका सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपने अंगूठे और उंगली के बीच पैकेट को दबाकर देखें।

यदि इसमें हवा का बुलबुला है, तो इसका मतलब है कि कंडोम पंचर नहीं है।

वास्तव में हवा का बुलबुला इसी चीज की जाँच करने के लिए होता है।

यह प्रोडक्शन के दौरान कंडोम की क्षति की क्वालिटी की जाँच करने का एक तरीका होता है।

3. कंडोम को सावधानी से खोलें​

कंडोम को सावधानी से खोलें​

कंडोम पैकेट को खोलने के लिए, किनारे को सावधानी से फाड़ें।

इसे खोलने के लिए नाखूनों या कैंची का उपयोग न करें।

जिन पैकेट में कंडोम आते हैं, वो काफी आसानी से फाड़ने योग्य होते हैं।

4. जांचें कि कंडोम का सिरा सही तरफ है या नहीं​

जांचें कि कंडोम का सिरा सही तरफ है या नहीं​

कंडोम पहनने से पहले, आपको यह निश्चित करना होता है कि इसका सिरा किस तरफ है।

कंडोम का सिरा गलत तरफ होने पर आप इसको नहीं पहन पाएंगे क्योंकि उसका फोल्ड खुलेगा ही नहीं।

यदि कंडोम लिंग के सिर के संपर्क में आ गया है, तो इसपर थोड़ा सा वीर्य लग सकता है। इसलिए यदि आप अपनी पार्टनर को हैंडजॉब देते हैं तो कंडोम पर हाथ लगाने के बाद हाथ धो लें, नहीं तो आपके हाथ में मौजूद स्पर्म आपकी पार्टनर की योनि में जा सकते हैं और वो प्रेग्नेंट हो सकती है

5. थोड़ी जगह छोड़कर कंडोम पहनें​

ज्यादातर कंडोम के सिरे में एक टिप होती है, जो स्खलन के दौरान वीर्य को स्टोर करने का काम करती है।

लेकिन यह इतनी बड़ी नहीं होती कि आपका पूरा वीर्य स्टोर कर सके। और कुछ कंडोम में तो यह टिप होती ही नहीं है।

इसलिए कंडोम पहनने से पहले हाथ से इसके सिरे पर थोड़ी सी जगह बना लें।

6. कंडोम को लिंग के सिरे पर रखें​

कंडोम को लिंग के सिरे पर रखें​

जैसा कि हमने अभी बताया था कि कंडोम पहनने से पहले इसके सिरे पर थोड़ी सी जगह बना लें ताकि स्खलन के दौरान आपके वीर्य को स्टोर होने की जगह मिल सके और कंडोम फटने की संभावना न हो।

इस दौरान यह भी सुनिश्चित कर लें कि कंडोम के सिरे में बिलकुल भी हवा न भरी हो। नहीं तो तब भी कंडोम फट सकता है। कंडोम के सिरे के अंदर थोड़ा सा तेल या ल्यूब लगाकर आप इसमें हवा का बबल बनने से रोक सकते हैं।

यह सब करने के बाद कंडोम के सिरे को अपने लिंग के सिरे पर फिट करें।

7. कंडोम को पीछे की तरफ रोल करें​

कंडोम को पीछे की तरफ रोल करें​

सिरे पर लगाने के बाद कंडोम को अपने लिंग की पूरी शाफ़्ट पर आधार तक रोल कर लें। ऐसा करने से STD फैलने का खतरा काफी कम हो जाता है।

साथ ही, ऐसा करने से सेक्स के दौरान कंडोम स्लिप होने और निकल जाने की सम्भावना भी काफी कम हो जाती है।

अब अपने कंडोम पर कोई पानी वाला (water based) लुब्रीकेंट लगा लें। ध्यान रखें, भी कंडोम पर तेल लगाकर सेक्स न करें, क्योंकि कंडोम लेटेक्स का बना होता है और तेल में काफी आसानी से घुल जाता है, जिससे सेक्स के दौरान कंडोम फटने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

अब आप अपना कंडोम पूरी तरह से पहन चुके हैं। अब आप बिना किसी STD या प्रेगनेंसी के खतरे के योनि, गुदा या मुख सेक्स कर सकते हैं।

8. कंडोम योनि से निकालते समय इसके आधार को अच्छे से पकड़ें​

स्खलन के बाद, लिंग को योनि, गुदा, या मुंह से वापस लेने के दौरान आधार पर कंडोम को अच्छे से पकड़ना जरूरी होता है। ऐसा आपको अपने लिंग को बैठ जाने के पहले ही करना हैं। बैठे हुए लिंग को कंडोम के साथ योनि से बाहर निकालना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि फिर कंडोम काफी ढीला हो जाता है।

साथ ही, स्खलन के बाद अक्सर कंडोम लिंग पर स्लिप होने लगता है और योनि के अंदर ही रह जाता है, क्योंकि इसके अंदर चिकना वीर्य भर जाता है। इसलिए हमेशा योनि या गुदा से लिंग बाहर निकालते समय कंडोम को आधार पर अच्छे से पकड़ कर रखें।

नोट: यदि लिंग निकालने के बाद गलती से कंडोम योनि के अंदर रह जाता है तो इसे हाथ से खींचने से पहले कोने पर एक गाँठ बाँध दें, ताकि इसमें से वीर्य न फैले।

9. कंडोम फेंक दें​

कंडोम को हमेशा कूड़ेदान में ही फेंके, न कि टॉयलेट में। यदि आप इसे टॉयलेट में फेंक देंगे तो आपकी टॉयलेट जाम हो सकती है।

कंडोम को कूड़ेदान में फेंकने से पहले हमेशा इसके कोने में गाँठ बाँध दें और एक पेपर में लपेटकर फेंकें, ताकि आपका कूड़ादान गंदा न हो।

आखिरी शब्द​

कंडोम न सिर्फ आपके सेक्स को सुरक्षित बनाता, बल्कि यह आपकी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बना सकता है।

जब आपको पता होता है कि आप किसी भी अवांछित गर्भावस्था या यौन संचारित रोग से बचे हुए हैं, तो आप पूरी तरह से खुलकर सेक्स करते हैं और इसका पूरा आनंद उठाते हैं।

हालाँकि बिना किसी चिंता के सुरक्षित सेक्स करने के लिए ऊपर दी गई टिप्स को अच्छे से अपनाएं।

Scroll to Top